स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 25 जुलाई 2025 को SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या सीधे इस लिंक से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख:
- 5 अगस्त 2025
ऐसे करें SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलो
- SBI की करियर वेबसाइट पर जाएं
- ‘Join SBI’ टैब में जाकर ‘Current Openings’ चुनें
- ‘Recruitment of Probationary Officers’ पर क्लिक करें
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें
नोट: एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इसका प्रिंटेड कॉपी, एक फोटो ID प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना अनिवार्य है।
SBI PO प्रीलिम्स 2025 शिफ्ट टाइमिंग्स
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा समय | समाप्ति समय |
---|---|---|---|
1 | 8:00 AM | 9:00 AM | 10:00 AM |
2 | 10:30 AM | 11:30 AM | 12:30 PM |
3 | 1:00 PM | 2:00 PM | 3:00 PM |
4 | 3:30 PM | 4:30 PM | 5:30 PM |
सेक्शनल टाइमिंग और परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
अंग्रेज़ी भाषा | 30 | — | 20 मिनट |
गणितीय अभियोग्यता | 35 | — | 20 मिनट |
तर्क शक्ति | 35 | — | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
SBI PO सैलरी और भत्ते
- बेसिक वेतन: ₹41,960
- डीए: बेसिक का 46.9%
- CCA: 3%-4% (पोस्टिंग क्षेत्र के अनुसार)
- लीज हाउस अलाउंस: ₹8000 – ₹29,500
- फर्नीचर अलाउंस: ₹1.2 लाख
- मेडिकल: 100% कर्मचारी, 75% परिवार के लिए
- यात्रा भत्ता: AC 2-tier का रिफंड
- पेट्रोल: 2W: 50L | 4W: 55L या ₹1100-1250
SBI PO 2025 रिक्तियां (Vacancies)
वर्ग | नियमित | बैकलॉग |
---|---|---|
SC | 75 | 5 |
ST | 37 | 36 |
OBC | 135 | — |
EWS | 50 | — |
UR | 203 | — |
कुल | 500 | 41 |